इंदौर में फर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी पर छापा

DR Times
1 Min Read

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक फर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी पर छापा मारते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कंपनी मेदांता हॉस्पिटल के पास कृष्णा बिजनेस सेंटर में संचालित हो रही थी। आरोपियों ने फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल और खातों के जरिए लोगों को मुनाफे का लालच देकर ठगा। क्राइम ब्रांच ने मौके से 18 मोबाइल, 6 लैपटॉप और अन्य उपकरण बरामद किए।

Indore News
Indore News

चाकूबाजी के आरोपियों का जुलूस

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में मेडिकल संचालक अरमान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपियों अफसर और शाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जल्ला कॉलोनी में जुलूस निकाला। यह वही जगह थी जहां घटना हुई थी। जुलूस के दौरान आरोपी माफी मांगते नजर आए। खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।

Indore News
Indore News

MORE NEWS>>>भोपाल में 76वें गणतंत्र दिवस पर भव्य झांकियां

Share This Article
Leave a comment