इंदौर में चाइना डोर का कहर

DR Times
1 Min Read

Indore Chinese Manjha: इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चाइना डोर की वजह से 20 वर्षीय युवक हिमांशु की दर्दनाक मौत हो गई। हिमांशु अपने मित्र विनोद के साथ गैस की टंकी लेने जा रहा था, तभी चाइना डोर की चपेट में आने से उसका गला कट गया। हिमांशु महू के भैरुलाल पाटीदार कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था। इस घटना ने चाइना डोर की बिक्री और उपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Makar Sankranti 2025
Indore Chinese ManjhaMakar Sankranti 2025

इंदौर में केबल कार परियोजना

इंदौर में ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए राज्य सरकार ने केबल कार संचालन की योजना बनाई है। इंदौर विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने चंदन नगर से जवाहर मार्ग और रेलवे स्टेशन से विजय नगर तक केबल कार चलाने के लिए फिजीबिलिटी सर्वे पूरा किया है। प्रारंभिक योजना के अनुसार, हर केबल कार में अधिकतम 15 यात्रियों की क्षमता होगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिलने के बाद आगे बढ़ाया जाएगा।

Indore Collector
Indore Collector

MORENEWS>>>मातृ मृत्यु दर रोकने के लिए मप्र सरकार की बड़ी पहल

Share This Article
Leave a comment