काम में लापरवाही के चलते 6 BLO पर कार्रवाई

DR Times
1 Min Read

Indore News: इंदौर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने काम में लापरवाही बरतने वाले छह बीएलओ पर कार्रवाई के आदेश दिये है। कलेक्टर ने इन सभी बीएलओ के एक माह के वेतन को राजसात करने के आदेश दिये है।

Indore News

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार इंदौर जिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इस कार्य में सभी मतदान केंद्रों पर दावे आपत्ति प्राप्त करने के लिए बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ लगाये गए थें। मतदान केंद्रों पर बीएलओ के अनुपस्थित पाये जाने एवं कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने 6 बीएलओ का एक माह का वेतन राजसात करने के आदेश दिए है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि जिनके विरूद्ध नवम्बर माह का वेतन आहरित नहीं करने तथा वेतन राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। उनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीमा राठौर, वंदना चौधरी, कविता दवाने, वसंती गेहलोद और इंदौर विकास प्राधिकरण के सहायक ग्रेड-3 साहेब शरण निर्मल तथा वाणिज्यकर विभाग संभाग-2 के सहायक ग्रेड-3 अंकित शर्मा शामिल है।

MORE NEWS>>>कलेक्टर आशीष सिंह ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

Share This Article
Leave a comment