back to top
Friday, March 13, 2026
HomeदेशWeather Update: ठंडी हवाओं का हमला! दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने दी दस्तक,...

Weather Update: ठंडी हवाओं का हमला! दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने दी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Weather Update: दिल्ली, नोएडा और एनसीआर में बुधवार शाम से ही ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। धीरे-धीरे तापमान गिरने लगा है और सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे सर्दी का असर और बढ़ेगा। फिलहाल इस अवधि के बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं दक्षिण भारत के कुछ इलाकों जैसे तमिलनाडु और उत्तरी कर्नाटक में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से ठंड और बढ़ने की संभावना है।

Weather Update: ठंडी हवाओं का हमला! दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने दी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इन राज्यों में भी बरसेगा पानी

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश के आसार हैं। इन इलाकों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी की ठिठुरन

राजस्थान में चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले हफ्ते तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। रात और सुबह के तापमान में गिरावट से हल्का कोहरा भी छा सकता है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और नागौर में तापमान सबसे अधिक घटने की संभावना है।

उत्तराखंड में बर्फ की सफेद चादर

उत्तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बुधवार शाम मौसम ने करवट ली। बद्रीनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी और बारिश हुई जिससे ठंड और बढ़ गई है। मंगलवार को भी बद्रीनाथ में हल्की बर्फबारी हुई थी। अब आसमान में बादल छाए हुए हैं और ऊंची चोटियों पर लगातार बर्फ गिर रही है। केदारनाथ की चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments