back to top
Friday, March 13, 2026
Homeदेशदिल्ली-एनसीआर में सितंबर की तपिश से लोग परेशान, 40 डिग्री तक महसूस,...

दिल्ली-एनसीआर में सितंबर की तपिश से लोग परेशान, 40 डिग्री तक महसूस, मौसम विभाग ने हल्की बारिश से राहत का ऐलान किया

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस सितंबर में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां का तापमान रोज़ाना 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है, और कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि पारा 40 डिग्री तक पहुँच गया है। लोग दिनभर धूप और गर्म हवाओं से परेशान हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

मानसून की वापसी और हल्की बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मानसून धीरे-धीरे पीछे हट रहा है। 28 से 30 सितंबर के बीच दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। इस बारिश से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे घटने लगेगा और अक्टूबर के अंत तक ठंडक का अनुभव होने लगेगा।

दिल्ली-एनसीआर में सितंबर की तपिश से लोग परेशान, 40 डिग्री तक महसूस, मौसम विभाग ने हल्की बारिश से राहत का ऐलान किया

पूरे देश में मानसून की स्थिति

मौसम विभाग ने बताया कि आमतौर पर मानसून 17 सितंबर से पीछे हटना शुरू करता है। लेकिन इस बार मानसून पश्चिमी राजस्थान से 15 सितंबर को ही पीछे हटना शुरू कर दिया। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून लौट चुका है। आने वाले दिनों में दिल्ली सहित अन्य राज्यों से भी मानसून पूरी तरह से चले जाएगा।

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर

दिल्ली के पड़ोसी राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में भी गर्मी की लहरें चल रही हैं। मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ रही है। हालांकि, बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की उम्मीद है। ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात में भी अगले सप्ताह बारिश हो सकती है।

अक्टूबर के अंत तक ठंड की दस्तक

इस वर्ष मानसून समय से दो दिन पहले ही पीछे हटना शुरू हो गया। इसके चलते पूरे देश से मानसून 15 अक्टूबर तक चले जाने की संभावना है। यदि ऐसा हुआ तो अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा और अक्टूबर के अंत तक ठंड का असर महसूस होगा। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में कई राज्यों में कोहरा छाएगा और लोग हल्की ठंड का आनंद ले सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments