Weight loss:आजकल मोटापा एक बहुत आम समस्या बन गया है। WHO के अनुसार दुनिया भर में एक अरब से ज्यादा लोग मोटापे से पीड़ित हैं। ज्यादा वजन न केवल आपकी शारीरिक सुंदरता को प्रभावित करता है बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है। इसलिए अपने आप को फिट और स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। लोग वजन कम करने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और कई तरह की डाइट भी अपनाते हैं। फिर भी अक्सर सही परिणाम नहीं मिल पाते।
नींबू पानी से दिन की शुरुआत करें
अगर आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना शुरू करें। नींबू पानी शरीर से जहरीले तत्वों को निकालने में मदद करता है और मेटाबोलिज्म को तेज करता है जिससे वजन कम करना आसान होता है।

सलाद का सेवन बढ़ाएं
बाबा रामदेव का कहना है कि अगर एक हफ्ते में वजन घटाना है तो सलाद ज्यादा खाएं। अपने भोजन में खीरा और टमाटर शामिल करें। ये शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं, जिससे भूख कम लगती है। भोजन से पहले सलाद लेना फायदेमंद होता है।
रात को देर से खाना न खाएं
अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो रात 7 बजे के बाद रोटी या चावल जैसी कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाने से बचें। रात को ज्यादा कार्बोहाइड्रेट खाने से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
योगासन करें
सुबह उठकर अनुलोम विलोम और कपालभाति जैसे योगासन करें। ये वजन कम करने में काफी मदद करते हैं। योग न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी शांति और सुकून देता है

