back to top
Saturday, March 14, 2026
HomeखेलIND vs ENG Test: तीन साल बाद लौटे जेमी ओवरटन क्या फिर...

IND vs ENG Test: तीन साल बाद लौटे जेमी ओवरटन क्या फिर से मचाएंगे गेंदबाजी से कहर या बनेंगे इंग्लैंड की नई उम्मीद

IND vs ENG Test: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए 14 खिलाड़ियों की टीम घोषित कर दी है। इस बार टीम में पुराने चेहरों की वापसी और कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। सबसे अहम बात यह है कि जेमी ओवरटन तीन साल बाद टीम में लौटे हैं। उन्होंने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेला था।

टीम की कप्तानी संभालेंगे बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टीम की कमान एक बार फिर संभालेंगे। इस बार टीम में ब्रायडन कार्स की भी वापसी हुई है जो चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। साथ ही जैकब बिथेल और क्रिस वोक्स को भी टीम में शामिल किया गया है। वोक्स भी चोट के कारण लंबे समय से बाहर चल रहे थे। अब वह टीम के अनुभव को मजबूती देंगे।

IND vs ENG Test: तीन साल बाद लौटे जेमी ओवरटन क्या फिर से मचाएंगे गेंदबाजी से कहर या बनेंगे इंग्लैंड की नई उम्मीद

युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड की इस टेस्ट टीम में कई युवा चेहरों को भी जगह दी गई है। शुएब बशीर जैकब बिथेल और जेमी स्मिथ जैसे खिलाड़ी अब भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं। यह इंग्लैंड की भविष्य की योजना का हिस्सा भी हो सकता है कि वे युवाओं को मौका देकर टीम को और मजबूत बनाना चाहते हैं।

गेंदबाजी में होगा बड़ा मुकाबला

तेज गेंदबाज सैम कुक इस बार अपने धारदार गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। इसके अलावा जोश टंग और ब्रायडन कार्स जैसे गेंदबाज भी विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का दम रखते हैं। वहीं स्पिन विभाग में शुएब बशीर इंग्लैंड की ओर से खास भूमिका निभा सकते हैं।

भारत की युवा टीम इंग्लैंड के खिलाफ तैयार

यह सीरीज दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत होगी। भारत की ओर से इस बार शुभमन गिल कप्तानी करेंगे क्योंकि रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। विराट कोहली ने भी रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ऐसे में भारत की युवा टीम इस बार इंग्लैंड की चुनौती का सामना करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments