Apple Diwali Sale: दिवाली 2025 के मौके पर एप्पल ने अपनी खास सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल में नए iPhone 17 सीरीज से लेकर पुराने iPhone मॉडल, Apple Watch, iPads, MacBooks और अन्य उत्पादों पर भारी छूट दी जाएगी। यह सेल एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर और दिल्ली, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु के पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध होगी। कंपनी ने बताया कि सेल में खरीदी गई एप्पल उत्पादों पर ₹10,000 तक का कैशबैक मिलेगा।
कैशबैक और बैंक ऑफर्स का फायदा
एप्पल दिवाली सेल में कैशबैक के अलावा बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प भी उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को अपनी पुरानी स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने का भी अवसर मिलेगा। ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स के जरिए खरीदारी करने पर विशेष छूट और कैशबैक का लाभ उठाया जा सकता है। इस सेल में केवल नए iPhone 17 ही नहीं, बल्कि पिछले साल के iPhone 16, iPhone 16 Plus और iPhone 16e भी डिस्काउंट में उपलब्ध होंगे।

iPhone 17 सीरीज पर भारी छूट
iPhone 17 को कंपनी ने शुरूआती कीमत ₹82,900 में लॉन्च किया था। दिवाली सेल में यह फोन ₹72,900 से शुरू होने वाली कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा पुराने मॉडल को ट्रेड-इन या एक्सचेंज करके भी सेल में खरीदारी की जा सकती है। यह मौका उन ग्राहकों के लिए खास है जो नए iPhone के साथ-साथ पुराने फोन का अपडेट भी चाहते हैं।
Apple Watch और iPad पर ऑफर्स
इस दिवाली सेल में Apple Watch Series 11 और Apple Watch Ultra 3 पर भी आकर्षक छूट मिलेगी। iPads और MacBooks पर भी डिस्काउंट उपलब्ध होगा। ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार उत्पाद चुनने और कम कीमत पर घर ले जाने का अवसर मिलेगा। एप्पल ने अभी सेल की अवधि स्पष्ट नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह पिछले साल की तरह नवरात्रि से दिवाली तक चलेगी।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह उपलब्ध
एप्पल दिवाली सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अमेज़न, फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल और क्रोमा जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर भी उपलब्ध होगी। इस सेल के दौरान ग्राहक आसानी से अपने पसंदीदा उत्पादों को खरीद सकते हैं और साथ ही बैंक ऑफर्स, कैशबैक और EMI विकल्प का फायदा उठा सकते हैं। यह सेल तकनीकी प्रेमियों और एप्पल उत्पाद खरीदने वालों के लिए सुनहरा अवसर साबित होगी।

